Thursday, August 31, 2006

गूगल मैप्स में मेरा घर!

 <p>नहीं, मैं अमेरिका वाले घर की बात नहीं कर रहा...आज <a href="http://maps.google.com">गूगल मैप्स</a>('अर्थ' नहीं) में अपना लखनऊ वाला घर देखा...मैं लखनऊ में ही पला बढ़ा हूं...आज गूगल मैप्स पर अपने घर की छत, सामने वाली कालोनी, चौराहे, अपने बचपन का स्कूल,मन्दिर, पार्क, सड़कें, पानी की टंकियाँ, पेट्रोल पम्प, क्या-क्या नहीं देखा...और इमोशनल तो होना ही था...! पिछले तीन घन्टे से लगा हुआ हूँ गूगल मैप्स साइट पर। कुच्ह महीने पहले गूगल साइट पर लखनऊ का इतना डिटेल्ड मैप नहीं था।  तो चलिये आप भी लग जाइये अपना 'घर' ढूंढने!</p>

No comments: