Tuesday, February 20, 2024

२०२४ आ गया है

 २०२४ आ गया है, करीब ६ हफ्ते पहले, पर इस बार बहुत ही धीरे, धीरे। 

Friday, September 07, 2018

Quora हिंदी में!

कुछ महीने पहले से Quora हिंदी में भी उपलब्ध है. आशा है आप सब भी यहाँ अपना योगदान देंगे!

Tuesday, July 12, 2016

काफी दिनों बाद

पिछले वर्ष भारत से कनाडा स्थानांतरित हुआ| भारत से निकल कर कनाडा में आना काफी रोचक अनुभव रहा है|
पहली भिन्नता तो यही है की यहाँ की जनसंख्या काफी कम है| वैंकूवर शहर में चीनी मूल के लोगकाफी अधिक संख्या में हैं|
परन्तु ख़ास बात है यहाँ का प्राकृतिक सौंदर्य| आप कहीं भी खड़े हो जाइये,  पर्वत, समुद्र या बर्फ आपको ज़रूर दिखेगी|
इस नगर में अंतर्राष्ट्रीय संस्कृति और कला की बहुत सी संस्थाएं है| एक्टिंग, संगीत, योग, नृत्यकला इत्यादि सीखने-सिखाने के बहुत से अवसर हैं|
एक और खासियत है यहाँ पर एक ही जगह पर दर्ज़नों देशों के लोग मिल जाते हैं| शायद मैंने किसी भी जगह एक साथ इतने देशों के लोग अभी तक नहीं देखे|

एक और बात है - कुछ दिनों पहले एक जाने पहचाने हिंदी ब्लॉगर के परिवार के एक सदस्य के साथ अचानक मिलना हुआ!  इससे काफी दिनों बाद हिंदी में लिहने ही इच्छा जागी|
आशा है आने वाले दिनों में आप लोगों से और विचार और समाचार साझा कर सकूंगा|
तब तक के लिए विदा|


Saturday, April 23, 2016

कनाडा की लाइफ़

क़रीब ८ महीने से मैं कनाडा में रहने लगा हूँ। यहाँ का मौसम फिर पुरसुकून होने लगा है। यह पहली बार है कि मैंने एक ही जगह पर बीच और स्नो एक साथ देखी है!
कभी कुछ फ़ोटोज़ पोस्ट करूँगा ! आशा है मौसम और ख़ुशनुमा होगा आने वाले दिनों में।
इस शहर की सांस्कृतिक विविधता काफ़ी अचंभित कर देती है।