Tuesday, July 12, 2016

काफी दिनों बाद

पिछले वर्ष भारत से कनाडा स्थानांतरित हुआ| भारत से निकल कर कनाडा में आना काफी रोचक अनुभव रहा है|
पहली भिन्नता तो यही है की यहाँ की जनसंख्या काफी कम है| वैंकूवर शहर में चीनी मूल के लोगकाफी अधिक संख्या में हैं|
परन्तु ख़ास बात है यहाँ का प्राकृतिक सौंदर्य| आप कहीं भी खड़े हो जाइये,  पर्वत, समुद्र या बर्फ आपको ज़रूर दिखेगी|
इस नगर में अंतर्राष्ट्रीय संस्कृति और कला की बहुत सी संस्थाएं है| एक्टिंग, संगीत, योग, नृत्यकला इत्यादि सीखने-सिखाने के बहुत से अवसर हैं|
एक और खासियत है यहाँ पर एक ही जगह पर दर्ज़नों देशों के लोग मिल जाते हैं| शायद मैंने किसी भी जगह एक साथ इतने देशों के लोग अभी तक नहीं देखे|

एक और बात है - कुछ दिनों पहले एक जाने पहचाने हिंदी ब्लॉगर के परिवार के एक सदस्य के साथ अचानक मिलना हुआ!  इससे काफी दिनों बाद हिंदी में लिहने ही इच्छा जागी|
आशा है आने वाले दिनों में आप लोगों से और विचार और समाचार साझा कर सकूंगा|
तब तक के लिए विदा|


No comments: